नीमच | यदि आपके पास दो साल या उससे पहले से आधार नंबर है और आपने अभी तक उसे कहीं भी इस्तेमाल नहीं किया है तो अपना बायो मैट्रिक डाटा अपडेट जरूर करा लें। ऐसे लोगों के आधार नंबर सस्पेंड मोड पर चले गए हैं। डाटा अपडेट कराने पर ही इनके नंबर एक्टिव मोड पर आ सकेंगे।