पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मांगकर हेलमेट पहना और भरवा लिया पेट्रोल

मांगकर हेलमेट पहना और भरवा लिया पेट्रोल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा बिना हेलमेट वाले वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं देने की अनिवार्यता लागू हुए 8 दिन हो गए हैं। बावजूद अभी तक इस पर शत-प्रतिशत अमल शुरू नहीं हो सका है। वाहन चालक पंप पर दूसरों से हेलमेट मांगकर पेट्रोल भरवा रहे हैं। अब तक प्रशासन ने ऐसे एक भी व्यक्ति पर कार्रवाई नहीं की है। शुक्रवार को फव्वारा चौक के बारादरी के पास ई. अब्दुल रसूल एंड संस पेट्रोल पंप पर लोग दूसरे वाहन चालकों से हेलमेट मांगकर पेट्रोल भरवाते रहे। कलेक्टर रजनीश श्रीवास्तव ने बताया प्रशासन के प्रयास जारी हैं। लोगों को भी अपनी सुरक्षा के प्रति सचेत होना चाहिए। समाजसेवी संस्थाओं को हेलमेट के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास करना चाहिए।

खबरें और भी हैं...