अध्यापक संयुक्त मोर्चा का प्रदर्शन कल
नीमच | अध्यापक संयुक्त मोर्चा 14 फरवरी को दोपहर 12 बजे गांधी वाटिका पर छठे वेतनमान के आदेश की होली जलाएगा। उपवास रखकर छाठा वेतनमान लागू करने में हो रही देरी व संतान पालन अवकाश के मामले में अध्यापक संवर्ग की महिलाओं को वंचित रखने का विरोध करेगा। जिला संयोजक मनीष पुरोहित ने कहा सरकार अध्यापकों केे अधिकारों से वंचित कर रही है।