पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हाईटेंशन बिजली लाइन से ट्रैक्टर में आग लगी

हाईटेंशन बिजली लाइन से ट्रैक्टर में आग लगी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर डुंगलावदा में एक किसान के खेते में 11 हजार केवीए की हाईटेंशन लाइन के तार से टकराने से ट्रैक्टर में आग लग गई। इससे ट्रैक्टर के दो टायर जल गए। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। हादसे में ट्रैक्टर पर बैठे दो लोग बाल-बाल बचे।

शुक्रवार दोपहर 12 बजे गोपाल पिता मन्नालाल प्रजापति खेत पर खाद डालने ट्रैक्टर लेकर पहुंचे। ट्रैक्टर उदय पिता शंकरलाल गुर्जर चला रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर खेत पहुंचा उसकी छत नीचे लटक रहे हाईटेंशन बिजली लाइन के तार से टकरा गई। इससे उसमें आग लग गई। ट्रैक्टर की छत पर लगी तिरपाल और दो पहिए जल गए। गोपाल व उदय ने ट्रैक्टर से कूदकर जान बचाई। आसपास के लोगाें ने आग देख डायल-100 पर कॉल किया जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में ट्रैक्टर 70 फीसदी तक जल गया।

डुंगलावदा में हादसा
खबरें और भी हैं...