- Hindi News
- आपकी डिग्री में जॉब की कोई गारंटी भी है क्या
आपकी डिग्री में जॉब की कोई गारंटी भी है क्या
सर,हम इग्नू से जो कोर्स करेंगे। उससे जॉब गारंटी है क्या। आपका कोर्स हमें अच्छी नौकरी दिला पाएगा। इग्नू की डिग्री पूरे देश में मान्य होगी। क्या हर नौकरी में अन्य यूनिवर्सिटी की तरह तव्वजो मिलेगी। इस तरह के प्रश्न जब विद्यािर्थयों ने पूछे तो इग्नू के रीजनल डायरेक्टर डॉ. उमेशचंद्र पांडेय भी चौंक पड़े। उन्होंने कहा इग्नू की डिग्री पूरे देश में मान्य है। उन्होंने उदाहरण देते हुए समझाया प्राथमिक विद्यालय में प्रवेश के समय 100 बच्चे एडमिशन लेते हैं। कॉलेज तक आते-आते 25 रह जाते हैं। इग्नू इन 75 बच्चों के लिए मददगार साबित हो रहा है जो अभाववश पढ़ाई नहीं कर पाते। किसी कारण से पढ़ाई बीच में छोड़ देते हैं। इग्नू ऐसे लोगों के जीवन शिक्षा का प्रकाश फैला रहा है। ऐसे लोगों को शिक्षित कर शिक्षा की मुख्य धारा में ला रहे हैं। उन्हें पढ़ने और आगे बढ़ने का मौका दे रहे हैं। बुधवार को स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय (पीजी कालेज) पहुंचे डॉ. पांडेय ने ‘दूरस्थ शिक्षा एवं रोजगार के अवसर’ विषय पर विद्यािर्थयों से खुलकर चर्चा की और इग्नू के कोर्स की जानकारी दी।
डॉ. पांडेय ने विद्यािर्थयों द्वारा पूछे सवालों के जवाब देकर उनकी जिज्ञासा को शांत किया। महािवद्यालय प्राचार्य डॉ. अशोका श्रीवास्तव, डॉ. प्रशांत शर्मा सहित कई प्राध्यापक मौजूद थे।
रीजनल डायरेक्टर डॉ. पांडेय से सवाल-जवाब करते विद्यार्थी।
शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना एकमात्र लक्ष्य
पत्रकारवार्ताके दौरान डाॅ. पांडेय ने बताया इग्नू की विश्व में 45 शाखाएं हैं। केंद्र भोपाल पर सामान्य जन एवं विद्यार्थियों के लिए 500 से अधिक पाठयक्रम शुरू किए हैं। यहां विद्यार्थियों को उनकी रुचि और आवश्यकतानुसार पाठयक्रम की जानकारी तथा इससे होने वाले लाभों से अवगत कराया जाता है। इग्नू का बैचलर प्रीप्रेटरी प्रोग्राम बीपीपी ऐसे लोगों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने का काम कर रहा है।
घर बैठे लें डिग्री
डॉ.पांडेय ने कहा इग्नू से जुड़ने वाले लोग घर बैठे कई तरह की डिग्री डिप्लोमा हासिल कर सकते हैं। हमारा मुख्य मकसद स्नातक, स्नातकोत्तर से लेकर अन्य डिग्री डिप्लोमा पाठ्यक्रम ग्रामीण से क्षेत्रों के अधिकाधिक छात्र-छात्राओं को जोड़ना है। महाविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थी इग्नू के किसी भी कोर्स के लिए 50 विद्यार्थी तैयार हो जाते हैं तो क्लास शुरू की जाएगी। परीक्ष