पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुंह में चम्मच लेकर तो किसी ने बोरा पहनकर लगाई दौड़

मुंह में चम्मच लेकर तो किसी ने बोरा पहनकर लगाई दौड़

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीन दिवसीय बसंतोत्सव पर आयोजित की खेल स्पर्धाएं

भास्कर संवाददाता | नीमच

जाजू गर्ल्स कॉलेज में तीन दिवसीय बसंतोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमंे कॉलेज की छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और विभिन्न खेलों मंे अपनी प्रतिमा दिखाई।

शुक्रवार को सुबह 11 बजे कॉलेज स्टूडेंट्स ने चम्मच रेस, तीन टांग रेस, स्लो साइकल, 100 मीटर रेस प्रतियोगिताओं में भाग लिया। चम्मच रेस मंे किरण कुमावत ने शानदार प्रदर्शन किया और प्रथम पर रही। तीन टांग रेस जीतने के लिए छात्राओं ने दम लगाया लेकिन कृतिका स्वामी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर यह प्रतियोगिता जीत ली। इसी तरह 100 मीटर दौड़ में किरण कुमावत पूरे दमखम के साथ दौड़ी और प्रथम स्थान पर रही। स्लो साइकल रेस मंे रोशनी मोदी प्रथम स्थान पर रही। छात्राओं की बोरा रेस भी काफी रोमांचक रही है। प्रथम स्थान पर गरिमा व्यास रही।

कॉलेज प्राचार्य एनके डबकरा ने कहा संस्थान द्वारा समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। खेल प्रतियोगिता संयोजक रश्मि हरित थी। संचालन मीना हरीत ने किया। प्रतियोगिता के दौरान अक्षय पुरोहित शीबा गोरी, साधना सेवक, देवेश सागर, ब्रह्मदेव आलूने, अनुप्रिया जैन, समता कटारिया, नेहा अग्रवाल उपस्थित थे।

बसंतोत्वस के तहत कालेज में शुक्रवार सुबह सुबह 11 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। जिसमें छात्राएं 50 विधाओं ने प्रस्तुति देगी। आयोजन के तहत एकल गायन, युगल गायन, एकल नृत्य, समूह नृत्य, फैंसी ड्रेस, नाटक मंच, सोलाे डांस सहित कई प्रस्तुतियां छात्राओं द्वारा दी जाएगी।

आज होंगे 50 विधाओं मंे सांस्कृतिक कार्यक्रम
चम्म्स रेस- प्रथम- किरण कुमावत, बीए द्वितीय सेमे. द्वितीय- सोना धाकड़ बीए छठां सेमे., तृतीय- ज्याेति परिहार छठां सेमे.

तीन टांग रेस- प्रथम- कृतिका स्वामी, खुशबू चौहान बीएसी द्वितीय सेमे. द्वितीय- शुभांगी गोयल बीकॉम चर्तुथ सेमे., यामिनी योगी बीएचसी द्वितीय सेमे., तृतीय- ज्योति धाकड़, रुपाली मुनरा बीकॉम द्वितीय सेमे.

स्लो साइकल रेस- प्रथम रौशन मोदी बीए द्वितीय सेमे., द्वितीय- सरिता पाटीदार बीएससी पंचम सेमे.,

तृतीय गीता मालानी बीकाॅम द्वितीय सेमे.,।

बोरा रेस- प्रथम गरिमा व्यास बीकॉम 6 सेमे., द्वितीय ज्योति धाकड़ बीकॉम सेकंड, तृतीय कविता प्रजापति बीकॉम तृतीय सेमे.।

100 मीटर रेस- प्रथम किरण कुमावत बीए द्वितीय सेमे. द्वितीय- अमिशा मीना बीएससी द्वितीय सेमे. तृतीय- पवित्रा चौहान, पूजा राठौर बीएससी चतुर्थ सेमे.

इन प्रतियोगिता मंे जीते पुरस्कार
खबरें और भी हैं...