2 किलो गांजे के साथ दो गिरफ्तार
नीमच | नीमच सिटी पुलिस ने मंगलवार शाम 5 बजे सोहराबुद्दीन बाबा की दरगाह के पास ट्रक चालक को गांजा देने जा रहे 2 लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। सिटी थाना टीआई हितेश पाटिल ने बताया दोपहर 1 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि नीमच सिटी निवासी मोबिन पिता अब्दुल रशीद मंसूरी (25) और मोइनुद्दीन उर्फ गुड्डा पिता अजीजुद्दीन कुरैशी(24) दरगाह के पास किसी अज्ञात ट्रक चालक को गांजा देने जा रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों पर प्रकरण दर्ज किया।