एसडीएम पौने घंटे रोकते रहे बिना हेलमेट आने वालों को
बिना हेलमेट पहने आने वालों को रोकने के लिए एसडीएम आदित्य शर्मा मंगलवार को पौन घंटे कलेक्टोरेट गेट पर बैठे। चालान बनने के डर से 26 विभागों के 300 कर्मचारियों में से अधिकतर हेलमेट लगाकर ही आए। अप-डाउन करने वाले कर्मचारी पैदल आए तो कुछ हेलमेट पहनकर दो पहिया वाहन लेकर पहुंचे। 11.15 बजे जैसे ही जनसुनवाई शुरू हुई एसडीएम कलेक्टोरेट पहुंच गए। इसके बाद बिना हेलमेट लोगों का आनाज-जाना शुरू हो गया जो दिनभर चलता रहा। शाम तक चालाना बनाने के लिए यातायात विभाग के अधिकारी-कर्मचारी नहीं पहुंचे।
एसडीएम आदित्य शर्मा ने बताया कर्मचारियों का मन बनाने का प्रयास किया जा रहा है कि वे बिना हेलमेट के ऑफिस नहीं आए। इसके लिए मंगलवार को पौन घंटे तक मैं खुद कलेक्टोरेट के गेट पर बैठा। सोमवार को समझाइश देने पर मंगलवार को एक भी कर्मचारी बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन लेकर नहीं आया। कुछ कर्मचारी पैदल और कुछ दो पहिया के पीछे बैठकर जरूर आए। यातायात पुलिस से कलेक्टोरेट के बाहर खड़े रहकर चालानी कार्रवाई के लिए कहा था लेकिन यातायात पुलिस नहीं आ पाई। संबंधित अधिकारियों को फिर से निर्देश जारी किए जाएंगे।
कलेक्टोरेट के बाहर एसडीएम शर्मा इस तरह निगरानी करते रहे।
पीडब्ल्यूडी-जनपद पंचायत के 7 कर्मचारियों के चालान काटे
मंगलवार को बिना शहरी हाई-वे पर एसपी ऑफिस के सामने बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 59 लोगों के चालान काटे और इनसे 1 4 हजार 750 रुपए वसूले। इनमें पीडब्ल्यूडी और जनपद पंचायत के 7 कर्मचारी भी शामिल है। यहां नो इंट्री में घुसने वाले ट्रक का भी 7 हजार का चालान काटा गया। यातायात प्रभारी रामसिंह राठौर ने बताया एसपी ऑफिस के सामने ही काफी समय होने से कलेक्टोरेट नहीं जा पाया। बुधवार को कलेक्टोरेट के बाहर कार्रवाई की जाएगी।