पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लगान क्रिकेट क्लब 42 रन व फ्रेडर्स इलेवन ने 9 विकेट से हासिल की जीत

लगान क्रिकेट क्लब 42 रन व फ्रेडर्स इलेवन ने 9 विकेट से हासिल की जीत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यूनिट क्रिकेट क्लब द्वारा 6 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन तीन टीमों में खेल मैदान मंे दमदम दिखाया ओर रोमांचक खेल का प्रदर्शन किया।

सुबह 11 बजे दशहरा मैदान में पहला मुकाबला लगान क्रिकेट क्लब नीमच विरुद्ध गांधीसागर क्रिकेट क्लब के बीच हुआ। लगान क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 122 रन बनाए। जिसके जवाब ने गांधीसागर की टीम 10 ओवर में 111 रन ही बना सकी और ऑल आउट हो गई। प्रतियोगिता में लगान क्रिकेट क्लब 11 रन से विजय रहा। प्रतियोगिता में तेजस्व चौधरी ने 35 रन बनाए और मैनऑफ मैच रहे।

यूनिट क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित 6 दिवसीय क्रिकेट स्पर्धा में रोमांचक खेल का प्रदर्शन करते हुए खिलाड़ी।

आज भी होंगे तीन मैच
जावेद मंसूरी ने बताया बुधवार को पहला मुकाबला यूबी सोशल क्रिकेट क्लब छोटीसादड़ी विरुद्ध हिंगोरिया क्रिकेट क्लब सुबह 11 बजे होगा, दूसरा सीआरपीएफ क्रिकेट क्लब विरुद्ध फ्रैंड्स इलेवन दोपहर 1 बजे से दोनों विजेता टीमों की बीच तीसरा मुकाबला शाम 4 बजे होगा।

42 रनों से हरा दिया
लगान क्रिकेट क्लब विरुद्ध जूनियर फ्रैंड्स इलेवन के बीच मैच हुआ। लगान क्रिकेट क्लब ने 122 रन बनाए। जवाब में जूनियर फैंड्स क्लब 80 रन ही बना सकी। मुकाबला लगान क्रिकेट क्लब 42 रनों से जीत कर क्वार्टर फायनल प्रवेश किया। मैच के निर्णायक सलीम भाई, करीमभाई थे।

नौ ओवर से मिली जीत
डीकेन क्रिकेट क्लब विरुद्ध जूनियर फ्रेर्ड्स इलेवन नीमच के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी डीकेन क्रिकेट क्लब की और 89 का लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में फेंड्स इलेवन क्लब ने नौ आेवरों मंे ही यह मुकाबला जीत लिया।

खबरें और भी हैं...