‘आप’ का धरना-प्रदर्शन कल
मौसम की बेरुखी और शासन की गलत नीतियों के िवरोध आमआदमी पार्टी 11 फरवरी को फोरजीरों पर सुबह 11 बजे धरना प्रदर्शन करेगी । इसके पश्चात नारकोटिक्स कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन देगी। आम आदमी पार्टी जिला समन्वयक नवीन कुमार अग्रवाल ने बताया अफीम काश्तकारों को दोहरीमार झेलना पड़ रही है एक ताे मौसम की बेरुखी के कारण अफीम फसल बर्बाद हो रही है वहीं शासन की गलत नीतियों के कारण अफीम का औसत भी नहीं निकल पा रहा है और किसान मजबूरी मंे अफीम फसल हंकवाने को मजबूर हो रहे है। सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम के दौरान आप नेत्री कल्पना परुलेकर आंदोलन मंे मार्गदर्शन देगी