कृषि ज्ञान केंद्र भवन का लोकार्पण आज
कृषि विभाग द्वारा कृषि ज्ञान केंद्र भवन का लोकार्पण 10 फरवरी को दोपहर 2.30 बजे किया जाएगा। उप संचालक कृषि एमएल चौहान ने बताया लोकार्पण विधायक दिलीपसिंह परिहार करेगें। अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष अवंतिका जाट करेंगी। विशिष्ट अथिति जनपद अध्यक्ष जगदीश गुर्जर, कृषि समिति सदस्य धनसिंह कैथवास रहेंगे। यहां से किसान ले सकेंगे जानकारी कृषि विज्ञान केंद्र का काम अभी जनपद पंचायत स्थित कार्यालय से चल रहा है। शो रूम चौराहे के पास 35 लाख की लागत से बन रहे इस कृषि ज्ञान केंद्र में आकर किसान फसल, बीज, कीटनाशक दवाइयों से लेकर फसलों से जुड़ी जानकारी ले सकेंगे। इसमें दो हाॅल और एक कमरा बनाया गया।