वैन की टक्कर से वृद्ध की मौत
जीरनथाना क्षेत्र के हर्कियाखाल चौराहे पर वैन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक राधेश्याम पिता बद्रीलाल पाटीदार (70) निवासी हर्कियाखाल मोटरसाइकिल से घर जा रहा था। चौराहे पर शाम 6.25 बजे वैन ने टक्कर मार दी। वह गंभीर रुप से घायल हो गया। राधेश्याम को बेटा मुकेश परिजन जिला अस्पताल लाए। यहां 7.45 बजे मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
अज्ञातयुवक की मौत
नीमच| जिलाअस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार शाम करीब 40 वर्षीय एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक बीमारी से ग्रसित युवक 7 दिसंबर से जिला अस्पताल में भर्ती था। उसका शव जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में रखवाया है।