पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिवराजसिंह अब क्यों नहीं बैठ रहे हैं धरने पर

शिवराजसिंह अब क्यों नहीं बैठ रहे हैं धरने पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपासरकार किसान हितैषी नहीं है। भाजपा नेताओं की कथनी और करनी में अंतर है। पहले केंद्र में हमारी सरकार थी तो प्रदेश की भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान केंद्र पर आरोप मढ़ देते थे। बात-बात पर धरने पर बैठ जाते थे। अब प्रदेश के साथ केंद्र में भी इन्हीं की सरकार है तो धरने पर बैठना तो दूर मांग तक नहीं करते।

यह बात शुक्रवार को पूर्व मंत्री घनश्याम पाटीदार ने कही। किसानों को यूरिया और डीएपी खाद नहीं मिलने की समस्या को लेकर कांग्रेस द्वारा दिए धरना प्रदर्शन को संबोधित कर रहे थे। श्री पाटीदार ने कहा सोसायटियों से किसानों को खाद नहीं मिल रहा। खाद की कालाबाजारी हो रही है। 287 रुपए में मिलने वाले यूरिया किसानों को 400 से 500 रुपए तक में खरीदना पड़ रहा है। भाजपा सरकार की नीतियों के चलते खेती घाटे का सौदा बनता जा रहा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष नंदकिशोर पटेल ने कहा जब हमारी सरकार थी तब किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने देते। भाजपा के लोगों को जनता और किसानों की चिंता नहीं। किसानों को मंहगे दामों पर व्यापारियों से खाद खरीदना पड़ रहा है। पहले केंद्र की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाने वाले प्रदेश के मुख्यमंत्री बार-बार आरोप लगाने के साथ धरने पर बैठ जाते थे। अब केंद्र में भाजपा की सरकार है तो धरने पर क्यों नहीं बैठते धरने को महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशा सांभर, नीमच ब्लॉक अध्यक्ष हाजी बाबू सलीम, जावद ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र बोहरा, मनासा ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रशेखर पालीवाल, पूर्व मंडी अध्यक्ष उमरावसिंह गुर्जर, कांग्रेस नेता उमरावसिंह राठौर, किशोर जवेरिया, रमेश राजोरा, चांदमल राजौरा, सुरेश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।

राज्यपालके नाम ज्ञापन- फोरजीरो पर धरना प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता रैली के रूप में कलेक्टोरेट पहुंचे। यूरिया और डीएपी खाद तुरंत उपलब्ध कराने के लिए राज्यपाल के नाम एसडीएम जगदीश मेहरा को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में कांग्रेसियों ने राज्यपाल से अनुरोध किया कि मप्र सरकार को एक निश्चित समय सीमा में किसानों को पर्याप्त यूरिया उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दें।

धरना दोपहर 12.30 बजे फोर जीरो चौराहे पर शुरू हुआ जो 2 बजे तक चला। धरने में जिलेभर से कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में आए। धरने के लिए जिला कांग्रेस