खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
नीमच : स्प्रिंगवूडविद्यालय में दो दिनी अंतर सदनीय किक्रेट प्रतियोगिता आयोजन किया। इसमें खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में शुक्रवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें शेयरविल और डैफोडिल के मध्य मैच हुआ। प्रथम शेयरविल सदन, द्वितीय डैफोडिल सदन, तृतीय कारनेशन सदन चतुर्थ हॉलीहाक सदन रहा। सभी सदनों के छठी से लेकर बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। बारहवीं के अविनाश अहीर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में सबसे अधिक रन बनाए एवं कक्षा आठवीं के माधव ने शानदार प्रदर्शन किया।