पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेडिटेशन सेंटर का शुभारंभ आज से

मेडिटेशन सेंटर का शुभारंभ आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमच | ब्रह्माकुमारीईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा जीरन नगर में शनिवार सुबह 8 बजे से राजयोग साधना केंद्र का शुभारंभ किया जा रहा है। संभागीय प्रबंधक पुष्पा बहन ने बताया लंबे समय से जीरन में राजयोग मेडिटेशन सेंटर शुरू करने की मांग की जा रही थी, किंतु भवन की उपलब्धता एवं राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी बहनों की व्यस्तता के कारण केंद्र शुरू नहीं हो सका। 13 दिसंबर शनिवार से जीरन के सदर बाजार में जैन मंदिर के पास ब्रह्माकुमारी मेडिटेशन सेंटर का शुभारंभ हो रहा है।

पांचदिनी साधना शिविर

13से 17 दिसंबर तक पांच दिनी राजयोग साधना शिविर चार विभिन्न ग्रुपों में चलाया जाएगा। प्रत्येक ग्रुप में 40 व्यक्तियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। संभागीय प्रबन्धक पुष्पा बहन ने बताया जीरन एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की सेवा के लिए वरिष्ठ एवं अनुभवी राजयोग शिक्षिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सविता बहन स्वयं जीरन में निवास करके सभी को आध्यात्मिक सेवाओं से लाभान्वित करेंगी