पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिपं में महिला राज होगा

जिपं में महिला राज होगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
त्रिस्तरीयपंचायत चुनाव प्रक्रिया तेज हो गई है। शुक्रवार को भेापाल में जिला पंचायत अध्यक्ष पदों का आरक्षण किया। नीमच जिला पंचायत अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित हो गया। आरक्षण के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष पद का सपना संजोए पुरुष नेताओं के अरमानों पर पानी फिर गया। उन्हें महिलाओं को आगे करना पड़ेगा।

जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, जनपद अध्यक्ष और ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंचों का अक्टूबर में ही आरक्षण हाे गया। आरक्षण के बाद गांवों की राजनीति में हलचल शुरू हो गई। सभी को गांवों की राजनीति के सबसे बड़े पद जिला पंचायत अध्यक्ष के आरक्षण का इंतजार था। इंतजार की घड़ी शुक्रवार को समाप्त हो गई। भोपाल में प्रदेशभर की जिला पंचायत अध्यक्षों का आरक्षण किया गया। आरक्षण में अनारक्षित महिला आने से नेताओं के राजनीतिक समीकरण गड़बड़ा गए। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर नजरे गड़ाए बैठे नेताओं काे महिलाओं को आगे करना होगा। कोई प|ी तो कोई मां को चुनाव लड़ाकर अध्यक्ष की आसंदी पर पहुंचाने का मकसद लेकर चुनाव लड़ेंगे। जिला पंचायत को स्थायी अध्यक्ष देना किसी चुनौती से कम नहीं होगा। क्योंकि महिला अध्यक्ष के पिछले पांच साल के कार्यकाल में चार महिलाएं अध्यक्ष रहीं।

पांचसाल के कार्यकाल में बदली चार अध्यक्ष- नीमचके जिला बनने के बाद पहली बार जिला पंचायत के चुनाव 2002 में हुए। इसमें अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित था। पांच साल का कार्यकाल ज्यादा अच्छा नहीं रहा। पांच साल के दौरान चार महिला अध्यक्ष बदली। पहली अध्यक्ष हेमलता भंडारी, दूसरी कलाबाई जाट, तीसरी बादामबाई धाकड़ और चौथी अध्यक्ष कमलाबाई बड़वार बनीं।

जनपद अध्यक्ष और सदस्यों का आरक्षण एक नजर में

जिला पंचायत के वार्डों का आरक्षण

क्रमांकवार्ड आबादी आरक्षण

1 धारड़ी 58869 ओबीसी महिला

2 जाट 61939 एसटी

3 उम्मेदपुरा 62881 अनारक्षित

4 दारु 56053 एससी

5 थड़ौली 55920 अनारक्षित महिला

6 कानाखेड़ा 60276 अनारक्षित महिला

7 चौकड़ी 54134 अनारक्षित

8 भाटखेड़ी बुजुर्ग 57238 ओबीसी

9 ढोढर ब्लॉक 48253 ओबीसी महिला

10 चचौर 51145 अनारक्षित महिला

अब तक ये रहे जिला पंचायत अध्यक्ष

जिपंअध्यक्ष कार्यकाल

हेमलता भंडारी 1/3/2000 से 5/8/2002

कलाबाई जाट 6/8/2002 से 24/11/2002

बदामबाई धाकड़ 25/11/2002 से 25/2/2003

कमलाबाई बड़व