पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समय पर इलाज नहीं मिलने से सर्पदंश पीड़ित महिला की अस्पताल में मौत

समय पर इलाज नहीं मिलने से सर्पदंश पीड़ित महिला की अस्पताल में मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नयागांवकी गाड़ी लोहार बस्ती निवासी शांताबाई पति बालूराम गाड़ी लौहार (30) सोमवार दोपहर 2 बजे घर में कार्य कर रही थी। घर में रखी लकडिय़ों को उठाने जैसे ढेर में हाथ डाला सांप ने डस लिया। सांप को मौजूद लोगों ने मार डाला। सर्पदंश पीड़ित महिला को तत्काल परिजन जिला अस्पताल लाए। यहां समय पर इलाज नहीं मिला। आधे घंटे अस्पताल में परिजन भागते रहे लेकिन किसी ने देखा नहीं। बाद में महिला ने दम तोड़ दिया।

बचसकती थी जान…गाड़ी लौहारसमाज के कैलाश, कमल गाड़ी लौहार ने बताया नयागांव से मात्र 20 मिनट में जिला अस्पताल अा गए थे। इधर-उधर भागते रहे लेकिन देखने को कोई तैयार नहीं मिला। आधे घंटे कागजी कार्रवाई में उलझाया। बाद में डॉक्टर नहीं मिले। लेटलतिफी में महिला की जान चली गई। समय पर महिला को एंटी स्नैक वेनम इंजेक्शन तक नहीं लगाया। अगर इंजेक्शन लगा देते तो शांताबाई की जान बच सकती थी।

अस्पताल के बाहर हंगामा करते परिजन।

^सर्पदंश पीड़ित महिला को गंभीर अवस्था में लाया गया। डॉक्टरों ने समय पर इलाज शुरू कर दिया। इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती थी। बीएलबोरीवाल, सिविलसर्जन, जिला चिकित्सालय, नीमच

पुलिस ने समझाया- होता रहा हंगामा

अस्पताल में हंगामा कर रहे परिजन काे पुलिस ने समझाया लेकिन वे नहीं माने और डॉक्टरों पर कार्रवाई पर अड़ गए। मौके सब इंस्पेक्टर मनीष मिश्रा, राजेश कहारे, राजपाल राठौर पहुंचे। उन्होंने समझाया लेकिन वे नहीं माने। बाद में पुलिस अफसरों ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया तब परिजन शांत हुए।