- Hindi News
- एक घंटे झमाझम, दुकानों में भरा पानी, दो जगह गिरे पेड़
एक घंटे झमाझम, दुकानों में भरा पानी, दो जगह गिरे पेड़
मौसमहर दिन बदल रहा है। एक दिन मौसम खुलता है दूसरे दिन बरसात। सप्ताहभर से हो रही बरसात से जिले में औसत बरसात हो गई। रविवार को दिन साफ रहा। सोमवार को फिर बादल छा गए। दोपहर तक मौसम साफ था। दोपहर बाद 3 बजे ठंडी बयारों ने गर्मी और उमस दूर कर दी। बरसात से पूरा शहर नहा लिया। इतना पानी गिरा कि सड़कें तालाब बन गई। टैगोर मार्ग, बस स्टैंड और महूरोड पर पानी के तालाब में तब्दील हो गए। महूरोड की दुकानों में पानी भर गया। तेज हवाएं चलने से दो जगह पेड़ गिरे।
दुकानों में भरे पानी को निकालने के लिए दुकानदारों ने रास्ता बनाया। कच्ची नाली से पानी की निकासी की।
झमाझम बरसात में नहाया शहर। शहर के हर मार्ग पर बरसात का यह नजारा था।
तेज हवा से शहर में गायत्री मंदिर रोड और कॉलेज रोड पर पेड़ गिर गए।
महूरोड में पुराने नाका के पास 7-8 दुकानों में पानी घुस गया।
बचने का जतन
दुकानों में भरा पानी
गिरे पेड़
बनाया रास्ता, निकाला पानी