यूरिया के लिए कांग्रेस का धरना कल
नीमच : किसानोंको समय पर खाद नहीं मिलने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी शुक्रवार को दोपहर 12 बजे धरना देगी। जिला अध्यक्ष नंदकिशोर पटेल के अनुसार भाजपा सरकार किसान विरोधी है। केंद्र प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बाद भी किसानों को समय पर पर्याप्त खाद नहीं मिल रहा। बाजार में यूरिया की कालाबाजारी हो रही है। इसे लेकर धरने के बाद कलेक्टर और राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया जाएगा।