पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ‘सरकार ने किसान हित सर्वोपरि रख किए काम’

‘सरकार ने किसान हित सर्वोपरि रख किए काम’

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसान हित को सर्वोपरी रखकर ही सरकार काम कर रही है। किसान कल्याण के लिए कई योजनाएं लागू की हैं। किसान नई-नई तकनीक अपनाकर, खेती को लाभ का धंधा बनाएं।

यह बात विधायक दिलीपसिंह परिहार ने बुधवार को कृषि ज्ञान केंद्र भवन का लोकार्पण करते हुए कही। अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मेहरसिंह जाट ने की। विशेष अतिथि सांसद प्रतिनिधि आदित्य मालू, कृषि समिति सदस्य धनसिंह कैथवास, हेमंत हरित, प्रेमसिंह परिहार, रामराज पाटीदार थे। आंबेडकर मार्ग स्थित कृषि उप संचालक कार्यालय परिसर में कृषि विज्ञान केंद्र भवन का फीता विधायक परिहार ने काटकर किसानों को अर्पित किया। कृषि वैज्ञानिक डॉ. सीपी पचौरी ने किसानों को खाद का अग्रिम भंडारण करने, खेत की मिट्टी का परीक्षण करवाने, बीज स्वयं का तैयार करने, अन्न भंडारण की सही प्रक्रिया के बारे में बताया। कृषि वैज्ञानिक डाॅ. श्यामसिंह सारंगदेव ने कृषि विज्ञान केंद्र की जानकारी दी। इस माैके पर उप संचालक कृषि एमएल चाैहान, डाॅ. यतीन मेहता सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं किसान उपस्थित थे। संचालक दिनेश शर्मा ने किया।

खबरें और भी हैं...