वार्ड 28 में बनी मोहल्ला समिति, सौंपा मान्यता-पत्र
शहर की पहली मोहल्ला समिति के रूप में वार्ड 28 विकास नगर के मतदान केंद्र 80 की समिति को बुधवार को मान्यता मिल गई। समिति अध्यक्ष शिवनारायण वर्मा को नपा सीएमओ सविता प्रधान ने मोहल्ला समिति का मान्यता-पत्र सौंपा।
नगरीय विकास एवं पर्यावरण विभाग के मापदंडों के आधार पर नगरीय क्षेत्र में पोलिंग अनुसार मोहल्ला समिति का गठन किया जाना है। इसके लिए नपा ने आवेदन आमंत्रित किए थे। इसके तहत वार्ड 28 के विकास नगर के पोलिंग बूथ-80 के रहवासियों ने समिति का गठन कर दस्तावेज नपा में जमा कराए। दस्तावेजों की जांच के बाद नपा ने समिति को मान्यता दी। बुधवार को सीएमओ कक्ष में सीएमओ ने समिति के अध्यक्ष को मान्यता-पत्र सौंपा। इस मौके उपाध्यक्ष ओमप्रकाश बटवाल, सचिव भगवानलाल यादव, कोषाध्यक्ष रामलाल रामरख्यानी व सदस्य उपस्थित थे।
मोहल्ला समिति अध्यक्ष शिवनारायण वर्मा को समिति का मान्यता-पत्र सौंपते सीएमओ सविता प्रधान।