पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पिपलियामंडी से गांजा लाकर शहर में बेचते थे

पिपलियामंडी से गांजा लाकर शहर में बेचते थे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमच | 4 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार हुए 2 आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें 12 फरवरी तक रिमांड पर भेजने के आदेश हुए। आरोपी गांजा पिपलियामंडी से लाते थे और शहर में पुड़िया बनाकर बेचते थे।

सिटी टीआई हितेश पाटिल ने बताया मंगलवार को शहाबुद्दीन बाबा की दरगाह के पास एक ट्रक चालक को गांजा देन जा रहे 2 युवकों को गिरफ्तार किया था। आरोपी नीमच सिटी निवासी मोबिन पिता अब्दुल रशीद मसूरी (25) व मोइनुद्दीन उर्फ गुड्डा पिता अजीजुद्दीन कुरैशी (24) हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने पिपलियामंडी से गांजा लाकर उसकी पुड़िया बनाकर नीमच शहर में बेचने की बात कही है। आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया था जहां से 12 जनवरी तक रिमांड पर सौंपने के आदेश हुए।

खबरें और भी हैं...