आमसभा 13 को
नीमच | आरक्षण के समर्थन एवं अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार एवं छात्र रोहित वेमुला की हत्या के विरोध में बहुजन संघर्ष दल द्वारा 13 फरवरी को सुबह 11 बजे आमसभा का आयोजन किया जाएगा। बहुजन संघर्ष दल जिलाध्यक्ष नानूराम मेघवाल ने बताया आमसभा में बहुजन संघर्ष दल राष्ट्रीय अध्यक्ष्ज्ञ फूलसिंह बरैया कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।