223 शिक्षक को दिया अंग्रेजी का प्रशिक्षण
राज्य शिक्षा केंद्र ने यूनिसेफ एवं ब्रिटिश काउंसिल आॅफ इंडिया के सहयोग से जिले के 223 शिक्षकों को अंग्रेजी पढ़ाने का प्रशिक्षण दिया। इसमें माध्यमिक विद्यालय से लेकर हायर सेकंडरी तक के शिक्षक शामिल हुए।
डाइट के प्रभारी प्राचार्य एन.के. शर्मा ने बताया पांच दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया था। इसमें मास्टर ट्रेनरों ने शिक्षकों को अंग्रेजी पढ़ाने का तरीका, कौशल विकास के महत्व और बारीकियां बताई। प्रशिक्षण राज्य शिक्षा केंद्र मध्यप्रदेश भोपाल राजकुमार चौबे, डाॅ. दिनेश कश्यप, नीमच के अवनीश सिंह, जाहिद शेख, मोनिका श्रीवास्तव और सोनम शर्मा द्वारा दिया गया।
शिविर के समापन पर गुरुवार को नीता पुरोहित, सुरेश भास्कर, दीपेश, कृष्ण वल्लभ, मधु शर्मा, सुरेश शर्मा, सुमित्रा उईके एवं छोटूलाल शर्मा ने गीत प्रस्तुत किए। मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षणार्थियों की ओर से सम्मान स्वरूप प्रतीक चिह्न दिए। संचालन विनोद राठौर व रीता जोशी ने किया। आभार आईएस चंद्रावत ने माना।