परीक्षा में की गड़बड़ी तो कार्रवाई
बोर्डपरीक्षा में गड़बड़ी या लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कड़ा रुख अपनाया है। मंडल सीधे वेतनवृद्धि रोकने, निलंबन आदि करने का आदेश शिक्षा विभाग को देगा। मंडल बोर्ड परीक्षा के दौरान शिक्षकों की सेवा दो माह के लिए अपने अधीन रखेगा।
यदि कोई शिक्षक परीक्षा ड्यूटी में किसी प्रकार की लापरवाही बरतेगा तो उस पर सीधे कार्रवाई का निर्णय भी मंडल ने लिया है। अभी तक बोर्ड किसी भी प्रकार की कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग को प्रस्ताव भेजता था। शिक्षा विभाग बोर्ड परीक्षा की जिम्मेदारी के हिसाब से कार्रवाई करता था। अब ऐसा नहीं होगा। बोर्ड कर्मचारी पर क्या कार्रवाई होनी है यह आदेश सीधे शिक्षा विभाग को भेजेगा। इसके बाद शिक्षा विभाग से कार्रवाई का फॉलोअप लेगा। बोर्ड परीक्षा के दौरान कई प्रकार के बहाने बनाकर शिक्षक ड्यूटी से मना कर देते हैं।
पिछलेसाल मूल्यांकन में ली थी सेवाएं
बोर्डकी ड्यूटी शिक्षक जिम्मेदारी के साथ नहीं करते। ऐसी लापरवाही रोकने के लिए माशिमं बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी को अति आवश्यक सेवाओं की श्रेणी में ला रहा है। पिछले साल मूल्यांकन के दौरान शिक्षकों की सेवाएं अति आवश्यक घोषित की थीं। इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश मिल चुके हैं।
शिक्षकों पर बोर्ड सीधे कर सकेगा कार्रवाई
^बोर्डपरीक्षा का कार्य अति आवश्यक श्रेणी में लिया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड परीक्षा के दौरान शिक्षकों की सेवा अपने अधीन लेगा। ऐसे में मंडल सीधे ही शिक्षकों पर कार्रवाई कर सकेगा। सीकेशर्मा, प्रभारीडीईओ, नीमच।