पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगरपालिका में अभी नामांतरण नहीं होगा

नगरपालिका में अभी नामांतरण नहीं होगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आपकोनिर्माण की अनुमति चाहिए तो नगरपालिका से मिल जाएगी लेकिन नामांतरण कराना है तो नई परिषद का इंतजार करना पड़ेगा। यही नहीं शहर विकास वहीं कार्य होगे जो पहले से चल रहे हैं या जिनके कार्यादेश जारी हो चुके हैं।

नगरीय निकाय चुनाव आचार संहिता के कारण नगर में रुके कार्यों पर लगा प्रतिबंध हट गया लेकिन कई कार्य ऐसे है जो नई परिषद के विधिवत गठन के बाद होंगे। विकास कार्यों से संबंधित वही कार्य होंगे जो पहले से स्वीकृत हैं या उनका कार्यादेश हो चुका है। साथ ही सीएमओ के अधिकार क्षेत्र में आने वाले काम की अनुमति मिल पाएगी। नगरपालिका द्वारा मकान निर्माण, नवनिर्माण या आंशिक निर्माण कार्यों की अनुमति अन्य दिनों की तरह मिल जाएगी। आपको नामांतरण कराना है तो नई परिषद के गठन के साथ ही परिषद की बैठक का इंतजार करना होगा। किसी भी प्रकार की नई योजना या नई स्वीकृति जैसे कार्यों के लिए भी कम से कम एक माह का इंतजार करना होगा।

नीतिगतफैसले नहीं - जबतक नवगठित नगरपालिका परिषद के गठन की अधिसूचना जारी नहीं हो जाती तब तक वर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष नीता दुआ ही नगर की प्रथम नागरिक बनी रहेगी। इस नाते वे नगरपालिका से जारी होने वाले चेक पर तो हस्ताक्षर कर पाएगी लेकिन नीतिगत फैसले नहीं ले पाएगी। कर्मचारियों का वेतन हो याद ठेकेदार का भुगतान सभी चेक पर हस्ताक्षर के अधिकार हैं।

^अभी वर्तमान परिषद अस्तित्व में है। उसे नीतिगत फैसले लेने का अधिकार नहीं हैं। अध्यक्ष सीएमओ स्तर पर जो कार्य नियमानुसार होना चाहिए वही किए जा रहे हैं। सविताप्रधान, सीएमओनगरपालिका नीमच

नियमानुसार काम

नामांतरण अनुमति- नपा द्वारा जारी किए जाने वाले नामांतरण कार्य नहीं होंगे। इस कारण नपा की राजस्व शाखा के पास 330 नामांकन के प्रकरण लंबित पड़े हैं। इन सभी का निराकरण अब नई परिषद के गठन के बाद होगा। इसके लिए एक माह इंतजार करना होगा। इसके पहले वर्तमान परिषद की अंतिम बैठक 29 सितंबर 2014 को हुई थी। इसमें करीब 200 नामांतरण प्रकरण स्वीकृत हुए थे।

यह कार्य प्रभावित