नीमच : जानकीरामायण मंडल एवं संकीर्तन मंडली द्वारा शनिवार को दो अलग-अलग स्थानों पर सुंदरकांड किया जाएगा। दोपहर 1 बजे हर्कियाखाल बालाजी मंदिर परिसर एवं शाम 6 बजे कालूराम वेद के तत्वावधान में वैभव नगर प्राइवेट बस स्टैंड के पीछे सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या होगी।