अंक सट्टा पर्ची लिखते तीन धराए
नीमच | अंकसट्टा पर्ची लिखते अलग-अलग स्थानों से तीन लोगों को गिरफ्तार किया। उनसे 1980 रुपए मय सट्टा पर्ची एवं सामग्री के जब्त किए।
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार दोपहर 1 बजे पीपली चौक नीमच सिटी से घीसालाल पिता रामलाल राठौर निवासी पीपली चौक के कब्जे से 550 रुपए, भगवानपुरा चौराहे से दोपहर 1.30 बजे विशाल पिता नवीन बैरागी निवासी भगवानपुरा से 750 रुपए एवं यादव मंडी मांगलिक भवन के पास दोपहर 1.40 बजे आरोपी सूरज पिता गजराज निवासी इंदिरा नगर से 750 रुपए मय अंक सट्टा पर्ची के जब्त किए। पुलिस थाना नीमच सिटी तीनों को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया है।