खदान क्षेत्र में लोडर की चपेट में आने से मासूम की मौत
सिंगोली की बालाजी खदान में काम कर रहे एक मजदूर के दो साल के बेटे की लोडर की चपेट में आने से मौत हो गई। सिंगोली पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया।
सिंगोली टीआई एलएस परमार ने बताया अालीराजपुर के बलेड़ी निवासी गुमान डाबर बालाजी खदान में मजदूरी करता है। बुधवार सुबह 10 बजे खदान में गुमान का दो साल का बेटा सखन खदान में ही चल रही लोडर के अगले पहिए की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने लोडर के ड्राइवर के खिलाफ अाईपीसी की धारा 279 और 304 में प्रकरण दर्ज किया। पुलिस ने देर शाम पीएम करवाकर शव परिजन को सौंप दिया।