पलासिया नदी से अज्ञात की लाश मिली
सिंगोली थाना क्षेत्र की पलासिया नदी से बुधवार शाम 4 बजे एक व्यक्ति की लाश मिली। अभी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। सिंगोली टीआई एलएस परमार ने बताया पलासिया नदी के पास रहने वाले लोगों ने देर शाम किसी अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजी। लाश के शरीर पर काली पैंट-सफेद शर्ट है।