वैक्सीन खराब होते ही बज उठेगा अलार्म
नवजात शिशुओं को लगने वाली वैक्सीन के वास्तविक तापमान और स्टाॅक की जानकारी अपडेट करने के लिए भारत सरकार ने यूएनडीपी के तकनीकी सहयोग से ई-विन मोबाइल एप तैयार किया है। इस एप से कोल्ड चेन हैंडलर के पास वैक्सीन उपकरण आईएलआर खराब होने या अचानक तापमान कम होने पर अलार्म बजे उठेगा। कोल्ड चेन हैंडलर के मोबाइल पर मैसेज भी आएगा।
जिले के 15 सेंटरों के कोल्ड चेन हैंडलर कर्मचारियों को शासन द्वारा मोबाइल देकर स्मार्ट तकनीक से जोड़ा गया है। वे ई-विन एप के जरिए वैक्सीन की रिपोर्ट से अपडेट रह सकेंगे। इसके लिए कोल्ड चेन हैंडलरों को भी प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
जिला मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेपी जोशी ने बताया शासन द्वारा लांच एप से काफी सुविधा होगी। हर सप्ताह वैक्सीन के स्टॉक की जानकारी अपडेट रहेगी। इससे स्टॉक खत्म होने पर तुरंत सेंटरों पर वैक्सीन उपलब्ध कराई जा सकेगी। उन्होंने बताया कर्मचारियों को जिले में संचालित 15 सेंटरों उपलब्ध होने वाली वैक्सीन, खपत व उपकरणों की जानकारी हर मंगलवार व शुक्रवार जिला मुख्यालय पर भेजना ऑनलाइन भेजना होगी।