पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जो हेलमेट का विरोध करे उसे हादसे का वीडियो दिखाएंं

जो हेलमेट का विरोध करे उसे हादसे का वीडियो दिखाएंं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने पेट्रोल भरवाने के लिए हेलमेट अनिवार्य किया है। उद्देश्य हादसों में लोगों की जान बचाना है। पेट्रोल पंपों पर सीसीटीवी कैमरे भी लग गए हैं। खुद एसडीएम भी कलेक्टोरेट के गेट पर दो दिन बैठकर हेलमेट नहीं पहनकर आने वालों को रोककर हेलमेट पहनने की समझाइश दी। इस बीच हेलमेट किराये और मांग कर उपयोग करने के मामले भी बढ़ गए हैं। हेलमेट की अनिवार्यता से कोई गुस्सा है तो कोई इसका भी लुत्फ उठा रहा है। इन दिनों सोशल मीडिया में हेलमेट को लेकर मैसेज काफी वायरल हो रहे हैं। इनमें गुस्से के साथ कटाक्ष भी हैं और सुझाव भी।

इन फोटो का नीमच से कोई संबंध नहीं लेकिन हेलमेट के अिनवार्यता के बाद से सोशल मीिडया पर ये खूब वायरल हो रहे है।

और ये सुझाव भी चालान न बनाएं, हर बार हेलमेट थमाएं

जो हेलमेट का विरोध कर रहे हैं, उन्हें हाई-वे या सिटी में बिना हेलमेट वालों के साथ हुए हादसे का वीडियो दिखाएं। तब उन्हें समझ आएगा और वे हेलमेट लगाना शुरू करेंगे।

किसी के पास हेलमेट नहीं होने पर पुलिस को उसका चालान नहीं बनाना चाहिए। इसके बजाय पुलिस जितने पैसे का चालान बनाती है उतने का हेलमेट खरीद कर उसे दे। दूसरी बार पकड़े जाने पर भी ऐसा ही करे। इससे परेशान होकर वह खुद ही हेलमेट लगाना शुरू कर देगा।

जिसको भी पुलिस पकड़ती है वह पहले नेता को कॉल करता है। अत: पहले प्रतिष्ठित व नेताओं के ही चालान बनाएं।

जन्मदिन के गिफ्ट में मिला हेलमेट

हुडको कॉलोनी के नरेश द्विवेदी ने बताया प|ियां दिनभर सिर खाती हैं और जन्मदिन पर हेलमेट देकर सिर का ख्याल रखने का कहती हैं। 5 फरवरी को उनका जन्मदिन था, प|ी ने उन्हें भी हेलमेट गिफ्ट कर यही सीख दी।

जो लोग प|ी पीड़ित हैं उनके लिए हेलमेट योजना ठीक है। इससे वे प|ी के बेलने का वार आसानी से झेल सकेंगे।

हेलमेट नहीं पहनेंगे पर फोन पर कवर व स्क्रीन गॉर्ड लगवाएंगे। सिर फट जाए, मोबाइल को खरोंच तक नहीं आनी चाहिए।

यह कौन कह रहा है कि नया आदेश जारी हुआ है कि अब बिना हेलमेट अब पंक्चर भी नहीं पकाया जाएगा।

कलेक्टर का नया आदेश जारी किया है कि अब हेलमेट नहीं पहनने वालों को अब पोहा-जलेबी भी नहीं मिलेगी।

बिना हेलमेट पोहे नहीं दिए जाने का नियम लागू करो। अगले दिन से ही पैदल और साइकिल वाले भी हेलमेट में दिखेंगे।

हेलमेट को लेकर सोशल मीिडया पर वायरल हो रहे कटाक्ष, सुझाव व गुस्सा
हेलमेट बचाएगा प|ी के बेलन के वार से
भास्कर खास
खबरें और भी हैं...