- Hindi News
- लिफ्ट ली, पिस्टल दिखाई कहा जो कुछ भी है दे दो
लिफ्ट ली, पिस्टल दिखाई कहा- जो कुछ भी है दे दो
एकबदमाश ने एक किसान से वैन में लिफ्ट मांगी। फिर सुनसान इलाके में पिस्टल दिखाकर कहा तुम्हारे पास जो कुछ भी दे दो। चालक ने समझदारी से काम लिया और कुछ लोगों के पास वैन रोकी। लोगों को देख बदमाश उतरकर भाग गया।
नीमच सिटी पुलिस के मुताबिक वारदात गुरुवार सुबह11.30 बजे की है। कमलेश पिता देवीलाल मेघवाल (20) नि. हनुमंतिया रावजी मारुति वैन (आरजे 09 सीए 1850) में गांव से सरवानिया महाराज जा रहा था। रास्ते में कमलेश पिता लखमीचंद रेगर ने लिफ्ट ली। थोड़ी दूर चलने के बाद सुनसान रोड देखकर उसने पिस्टल अड़ाकर धमकी दी और रुपए मांगे। मेघवाल को कुछ दूरी पर कुछ लोग नजर आए तो उसने वैन उनके पास ले जाकर रोक दी। लोगों को देखते ही आरोपी कमलेश भाग निकला। मेघवाल की रिपोर्ट पर कमलेश रेगर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। पुलिस के अनुसार पिस्टल नकली थी।
बाइकसवार घायल- पिपलियामंडी|चलतीकार की फाटक खोलने से बाइक सवार घायल हो गया। मामला गुरुवार शाम 6.30 बजे नाहरगढ़ थाने के गरनई मार्ग का है। पुलिस के अनुसार बाइक चालक गोपाल डांगी ने बताया एक कार चालक ने अचानक फाटक खोल दिया। इससे इससे बाइक के पीछे बैठे पीपलखेड़ी निवासी मांगीलाल डांगी गिर गए। पुलिस ने बताया वाहन नंबर घायल के बयान लेना हैं।