पटरी लांघकर प्लेटफॉर्म पहुंचे रेलकर्मी
डीआरएम बोलीं सुरक्षा के लिए इतनी मेहनत तो करना पड़ेगी
सिटीरिपोर्टर| नीमच
रेलवेस्टेशन का लंबा ब्रिज यात्रियों की परेशानी का सबब बन रहा है। इससे चढ़ने-उतरने से बचने के लिए वे पटरी क्रॉस करने का जोखिम उठाते हैं। यह कानून अपराध तो है ही, जानलेवा भी साबित हो सकता है। गुरुवार को डीआरएम निरीक्षण के दौरान रेलकर्मियों ने भी नियम तोड़ा और जोखिम उठाया। जबकि डीआरएम ने सुरक्षा के लिहाज से ब्रिज चढ़ना ही उचित समझा।
गुरुवार को डीआरएम ल. वैंकटरामन दोपहर 2.40 बजे नीमच आईं। उनकी टीम के कुछ सदस्य दो नंबर प्लेटफॉर्म से पटरी पर उतरे और एक नंबर पर खड़ी इंदौर-उदयपुर ट्रेन पर चढ़कर प्लेटफॉर्म पर पहुंच गए। जबकि डीआरएम प्लेटफॉर्म नंबर दो का निरीक्षण करते हुए ब्रिज से होकर एक नंबर पर पहुंची। यहां उन्होंने चिकित्सा व्यवस्था, उच्च श्रेणी महिला यात्री प्रतीक्षालय सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनकी टीम ने कैंटीनन का निरीक्षण किया। वापसी में प्लेटफॉर्म एक से दो पर आने के लिए डीआरएम ब्रिज पर चढ़नें लगीं तो अधिकारियों ने उन्हें रोक दिया। उनके लिए प्लेटफॉर्म दो पर खड़ा सैलून एक पर लाया गया। इस घटनाक्रम पर भास्कर के सवाल किया तो डीआरएम का कहना था ब्रिज को लेकर कोई समस्या नहीं है। सुरक्षा के लिए इतनी मेहनत तो करना ही पड़ेगी। इससे स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। रेलकर्मियों के पटरी पार करने के सवाल पर उन्होंने चुप्पी साध ली।
यहांकुछ नहीं मिलेगा- निरीक्षणके दौरान मीडिया ने डीआरएम से बात करना चाही। इस पर उन्होंने साफ कहा- यहां यहां कुछ नहीं मिलेगा। जब पश्चिम रेलवे के जीएम (सुनीलकुमार सूद) आएं तो उनसे बात करना।
इस तरह पटरी पार की कर्मचारियों ने।
स्टेशन परिसर के बाहर कार्यों का जायजा लेतीं डीआरएम।
ये निर्देश दिए
{महिला-पुरुषयात्री प्रतीक्षालय में फर्नीचर लगाएं।
{ सामान्य टिकट काउंटर परिसर में नया टाइम टेबल किराया सूची लगाएं।
{ यात्रियों की सुविधा पर विशेष ध्यान रखें।
{स्टेशन परिसर की ठीक से सफाई होना चाहिए।