मोबाइल बताएगा आधार लिंक हुआ या नहीं
नीमच | अबउपभोक्ता मोबाइल से पता कर सकते हैं कि उनका आधार नंबर बैंक खाते से लिंक हुआ या नहीं। श्याम गैस एजेंसी के संचालक श्याम नरेड़ी ने बताया उपभोक्ता मोबाइल पर स्टार 99 स्टार 99 हैज डायल करें। 12 अंकों का आधार नंबर डालें और ओके कर दें। आधार नंबर की पुष्टि के लिए 1 डायल करें। पता चल जाएगा किस बैंक से कब आधार लिंक हुआ।