पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘बेटियों की सबसे अच्छी दोस्त मां, सबकुछ उन्हें बताएं’

‘बेटियों की सबसे अच्छी दोस्त मां, सबकुछ उन्हें बताएं’

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिला अपराध सेल के आईजी आरपी श्रीवास्तव ने बेटियों से कहा

सिटीरिपोर्टर | नीमच

बेटियों,सुप्रभात। सुप्रभात यानी ‘सु’ से सुदृढ़ मनोबल रखें, ‘प्र’ से प्रतिकार करें, ‘भा’ से भागीदार यानी हर बात मां से शेयर करें। ‘त’ से तत्काल कार्रवाई करें। यानी यदि कोई परेशान करता है तो तत्काल पुलिस से शिकायत करें।

छात्राओं से यह बात महिला अपराध सेल के आईजी आरपी श्रीवास्तव ने कही। वे उत्कृष्ट उमावि में गुरुवार को महिला अपराधों पर हुए कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा- बेटियों की सबसे अच्छी दोस्त मां होती है, उन्हें सबकुछ बताना चाहिए। इससे अधिकतर समस्याएं हल हो सकती हैं। सेल के एएसपी मनोज राय, उप संचालक लोक अभियोजन (इंदौर संभाग) आरके सक्सेना ने भी संबोधित किया। इन्होेंने महिला अपराधों से जुड़े कानूनों की जानकारी दी। इस मौके पर प्रभारी डीईओ सीके शर्मा मौजूद थे।

अंजानकी फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करें - फेसबुकवाट्स एप पर बेटियां अंजान से दोस्ती करें। एेसी दोस्ती की आड़ में उन्हें बदनाम किया जा सकता है। अपने निजी जीवन से जुड़ी, घर परिवार की फोटो फेसबुक, वाट्स एप पर लोड करें। यदि कोई गलत मैसेज कर रहा है तो तत्काल मां को बताए, संबंधित नंबर पुलिस को भी दें।