पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वाहन रैली निकाली, ज्ञापन सौंपा

वाहन रैली निकाली, ज्ञापन सौंपा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी (मनरेगा) योजना में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारी व रोजगार सहायकों की कलमबंद हड़ताल के पांचवें दिन शुक्रवार को भी जारी रही। कर्मचारियों ने नियमितिकरण की मांग को लेकर धरना स्थल पर सरकार विरोधी नारे लगाए। इस मौके पर वाहन रैली निकालकर ज्ञापन सौंपा। शनिवार को काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन करेंगे।

कलेक्टोरेट कार्यालय के बाहर धरना स्थल से वाहन रैली निकाली। यह शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलेक्टोरेट पहुंची जहां सीएम क के नाम ज्ञापन एसडीएम आदित्य शर्मा को दिया। बताया जब तक सरकार कर्मचारी को नियमित नहीं करती आंदोलन जारी रहेगा। ज्ञापन का वाचन ग्रामीण रोजगार सहायक सचिव संघ जिला सचिव राजेश चौधरी ने किया। इससे पहले राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त कर्मचारी कल्याण समिति अध्यक्ष रमेशचंद्र शर्मा ने डाक बंगले पहुंच ज्ञापन सौंपा। सियाचिन के शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी। संघ अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने बताया शनिवार को काले कपड़ों में प्रदर्शन किया जाएगा। शुक्रवार को प्रदर्शन के दौरान ग्राम रोजगार सहायक सचिव संघ जिला संगठन मंत्री दिलीपसिंह बोराना, जिला सहसचिव चंद्रशेखर व्यास, ब्लॉक अध्यक्ष विजय मेघवाल, ब्लॉक अध्यक्ष (जावद) पुष्पराजसिंह, चैनराम पाटीदार, कैलाशनाथव भंवरसिंह राठौर सहित अन्य मौजूद थे।

ग्राम रोजगार सहायक सचिवों ने शुक्रवार को प्रमुख मार्गों से वाहन रैली निकाली।

जताया विरोध
खबरें और भी हैं...