एआईएस व एसएफआई के पुतले को जूते की माला पहनाकर पीटा
नीमच | जवाहर नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली में अफजल गुरु की बरसी का कार्यक्रम कर पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने वाले वामपंथी छात्र संगठन एआईएस (ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन) एवं एसएफआई (स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया) के पुतले को अखिल भारतीय विद्यार्थी ने जूते की माला पहनाई और पीटा। स्वामी विवेकानंद पीजी कॉलेज में शुक्रवार दोपहर 12 बजे परिषद के विभाग सह संयोजक आयुष कोठारी के नेतृत्व व जिला संयोजक अनुज चौहान मौजूदगी में पुतला पूरे कॉलेज में घुमाया गया। उसे जूते की माला पहनाकर पीटा। परिषद के लोकेश चांगल, शुभम शर्मा, मनीष शर्मा, अतुल कौशल, सुनील पांडेय, तुषार नागदा, उमेश आहरा, अंकित ग्वाला, सचिन पाराशर, आदित्य जांगड़े, हिमांशु नागदा, उमेश पाटीदार, हरीश मालवीय, हर्ष जौहरी, मनोज खारोल आदि मौजूद थे।