पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहले पेपर आगे बढ़े, अब परीक्षा ही स्थगित कर दी

पहले पेपर आगे बढ़े, अब परीक्षा ही स्थगित कर दी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विक्रमविश्वविद्यालय उज्जैन की एलएलबी की सभी सेमेस्टर की परीक्षा शुरू होने के एक दिन पहले ही स्थगित कर दी गई है। गुरुवार को कॉलेजों में पहुंचे आदेश में अपरिहार्य कारणों का हवाला देते परीक्षा स्थगित की गई है। अब परीक्षा कार्यक्रम नए सिरे से घोषित किया जाएगा।

केंद्राध्यक्ष अग्रणी महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अशोका श्रीवास्तव ने बताया शुक्रवार दोपहर 2.30 बजे से एलएलबी के पहले, तीसरे, पांचवें और छठे सेमेस्टर की परीक्षा शुरू होना थी। इसकी सारी तैयारी हो चुकी थी। गुरुवार दोपहर में विवि से परीक्षा स्थगित करने के आदेश आया। परीक्षा के लिए 200 विद्यार्थी पंजीकृत हैं।

आदेशके बाद प्रश्न-पत्र के लिफाफे नहीं खोले

परीक्षाके लिए विवि ने प्रश्न-पत्र परीक्षा केंद्र भेज दिए थे। परीक्षा स्थगित होने आदेश में प्रश्न-पत्र के लिफाफे नहीं खोलने के आदेश भी दिए गए हैं।