पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तैयारी कुछ भी नहीं, सिर्फ गर्मी बढ़ने का हो रहा इंतजार

तैयारी कुछ भी नहीं, सिर्फ गर्मी बढ़ने का हो रहा इंतजार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वाइनफ्लू के मामले में स्वास्थ्य विभाग की गंभीरता महज औपचारिकता साबित हो रही है। डॉक्टर और स्टाफ सिर्फ गर्मी बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं। वजह गर्मी में स्वाइन फ्लू का वायरस स्वत: ही खत्म हो जाता है। हालांकि अभी इसके लिए तकरीबन 15 दिन और इंतजार करना पड़ेगा। इस दौरान लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।

जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू के रोगियों को भर्ती करने के लिए वार्ड तो आरक्षित कर दिया लेकिन संसाधन के नाम पर यहां कुछ नहीं है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक यहां सिर्फ टेमी फ्लू की 300 टेबलेट हैं। तो प्रशिक्षित स्टाफ है और ही वेंटीलेटर। वैक्सीनेशन की व्यवस्था भी नहीं है। जागरूकता के नाम पर भी कागजी खानापूर्ति हो रही है। विभाग के जिम्मेदारों को सिर्फ मौसम बदलने का इंतजार है। वजह स्वाइन फ्लू का वायरस कम तापमान पर ज्यादा घातक होगा है। गर्मी बढ़ने पर यह स्वत: ही खत्म हो जाता है।

इंदौर, भोपाल, मंदसौर सहित अन्य जिलों शहरों में स्वाइन फ्लू के मरीज मिलने मौतों के कारण स्वास्थ्य विभाग अलर्ट तो हुआ लेकिन संसाधान के स्तर उसके पास कुछ नहीं है। जनवरी में जिला अस्पताल में 10,657 मरीज ओपीडी में आए। इनमें से 1540 सर्दी-जुकाम से पीड़ित थे। इनमें से 1500 ‘ए’ 40 ‘बी’ कैटेगरी के थे। 1 से 12 फरवरी तक कुल 5080 मरीज आए जिसमें से 1042 सर्दी-जुकाम से ग्रसित अाए। इनमें भी 700 ‘ए’ कैटेगरी 12 ‘बी’ कैटेगरी के हैं। गनीमत है कि जिले में अभी सी कैटेगरी (स्वाइन फ्लू) का एक भी मरीज सामने नहीं आया है। बावजूद एहतियात के तौर पर डॉक्टर स्टाफ ने मास्क उपयोग करना शुरू कर दिया है। मास्क भी साधारण ही उपयोग किया जा रहा है। जबकि स्वाइन फ्लू का वायरस रोकने में सिर्फ एन-95 मास्क ही सक्षम है।

सिविल सर्जन डॉ. बीएल बोरीवाल ने बताया स्वाइन फ्लू का वायरस 4 से 16 डिग्री तापमान पर सबसे ज्यादा घातक होता है। 16 से 26 डिग्री पर इसका असर कम हो जाता है। 35 डिग्री तापमान पर यह वायरस निष्क्रिय हो जाता है। ऐसे में जिले के लिए राहत की बात यह है कि गुरुवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री अधिकतम 24 डिग्री से. दर्ज हुआ। जिला अस्पताल के एमडी डॉ. एनके गोयल ने बताया स्वाइन फ्लू का वायरस 13 सप्ताह सक्रिय रहता है। इससे यह मार्च में यह खत्म हो जाएगा।

सर्दीसे पहले टीका लगवाएं- डॉ.बीएल रावत बताया पांच साल से कम उम्र के बच्चे 65 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं लंबे समय से बीमार लोगों को हर साल सर्दी शुरू होने से पहले टीका लगवाना चाहिए।

जिला अस्पताल में एहतियात के तौर पर स्टाफ मास्क उपयोग कर रहा है।