ई-टिकट के लिए देना होगा आधार नंबर
नीमच | रेलवेका ई-टिकट बुक कराने के लिए यात्रियों को आधार नंबर देना होगा। यात्री टिकट खुद बुक करे या एजेंट के माध्यम से कराएं। रेलवे बोर्ड की एक कमेटी ने इसकी सहमति दी है। अभी यह वैकल्पिक तौर पर ही मांगा जा रहा है। कुछ महीने बाद इसे अनिवार्य किया जाएगा। अब आधार कार्ड रेलवे में फोटो परिचय-पत्र के रूप में मान्य होगा।