कुकर फटा, अधिकारी की पत्नी को चोट आई
जिलाविधिक सहायता अधिकारी के घर में सोमवार सुबह कुकर फट गया। कुकर का ढक्कन उड़कर लगने से उनकी प|ी घायल हो गईं। उनके सिर में चोंट आई।
जिला विधिक सहायता अधिकारी सुभाष चौधरी किलेश्वर मंदिर रोड स्थित आॅफिसर काॅलोनी में रहते हैं। सुबह 9.30 बजे उनकी प|ी ज्योति कुकर में दाल बना रहीं थी। प्रेशर ज्यादा बनने से कुकर का ढक्कन जोरदार धमाके के साथ खुल गया और ज्योति के सिर में लगा। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। चौधरी ने बताया प|ी के सिर में अंदरूनी चोंट आई है।
गैस एजेंसी के खिलाफ उपभोक्ता फोरम जाएंगे
चौधरी ने बताया डेढ़ साल पहले श्याम गैस एजेंसी से गैस कनेक्शनन लिया था। एजेंसी ने सामग्री लेना अनिवार्य कहकर जबरन कुकर थमाया था। गैस कनेक्शन के साथ अन्य सामग्री देना अवैधानिक है। क्वालिटी खराब होने से कुकर फटा और प|ी को चोट आई। मामले में उपभोक्ता फोरम अन्य संबंधित विभाग को एजेंसी के खिलाफ शिकायत की जाएगी। गैस एजेंसी के संचालक श्याम नरेड़ी ने बताया इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन ने गैस कनेक्शन के साथ पैकेज में कुकर शामिल किया था। कंपनी सरकार से मान्यता प्राप्त कंपनी का सामान देती है। कुकर फटने का अन्य कारण भी हो सकता है।