पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब मरीज लिखेंगे संतुष्ट हैं या नहीं

अब मरीज लिखेंगे संतुष्ट हैं या नहीं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारीअस्पताल में अब मरीजों से फीडबैक रिपोर्ट भी ली जाएगी। इस पर मरीज यह लिखकर देंगे कि वे अस्पताल की व्यवस्थाओं से संतुष्ट हैं या नहीं। खामियां बताए जाने पर उन्हें ठीक भी किया जाएगा। डॉक्टर के खिलाफ लिखकर देने पर जांच के बाद कार्रवाई भी की जाएगी।

मरीजों से फीडबैक रिपोर्ट लेने की व्यवस्था प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में 15 फरवरी से लागू होगी। इसके लिए स्वास्थ्य संचालनालय भोपाल ने पिछले दिनों फरमान जारी किया है। इसमें सभी सीएमएचओ सिविल सर्जन को अधीनस्थ अस्पतालों में मरीजों से अभिमत पत्रक भरवाने के निर्देश दिए हैं।

िनर्देशआए है

सीएमएचओडॉ. केके वास्केले ने बताया संचालनालय से आए निर्देश सभी अस्पताल भेज दिए हैं। इससे डॉक्टरों की कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। उनका रवैया मरीजों के प्रति जबावदेह रहेगा। मरीजों से प्राप्त अभिमत पत्रक भोपाल भेजे जाएंगे।

{ डॉक्टर के व्यवहार से संतुष्ट हैं या नहीं।

{ डॉक्टर समय पर राउंड ले रहे हैं या नहीं।

{ राउंड के दौरान डॉक्टर कुछ मरीजों को छोड़ तो नहीं देते हैं।

{ मरीजों के पंजीयन के लिए अपनाई जा रही है प्रक्रिया सुविधाजनक है या नहीं।

{ उपचार सही है या नहीं।

{ कौन सी जांच बाहर से कराने का दबाव या सलाह दी।

{ अस्पताल में भर्ती होने पर बिस्तर मिला या नहीं।

{अस्पताल की सफाई व्यवस्था कैसी है।

{डॉक्टर द्वारा लिखी दवा अस्पताल में मिलने में कठिनाई तो नहीं हुई। बाहर से लाने का तो नहीं कहा। किसी कर्मचारी ने रुपए तो नहीं मांगे।

{अस्पताल में मिला भोजन नाश्ता ठीक था या नहीं। डॉक्टर नर्स का व्यवहार कैसा था।

मॉनीटरिंग