- Hindi News
- 3 दिनी पंचकुंडीय मृत्युंजय महारूद्र यज्ञ 14 से
3 दिनी पंचकुंडीय मृत्युंजय महारूद्र यज्ञ 14 से
नीमच | महाशिवरात्रिपर जवाहरनगर स्थित सिद्धि विनायक वाटिका में 14 से 17 फरवरी तक पंचकुंडीय मृत्युंजय महारूद्र यज्ञ होगा। आयोजन पं. प्रशांत व्यास के सान्निध्य शिवभक्त मंडल के तत्वावधान में होगा। 14 को मंगल कलश पूजा, हेमाद्री स्नान संकल्प मंडप प्रवेश होगा। 17 फरवरी को सुबह 11.30 बजे पूर्णाहुति महाप्रसादी होगी। यज्ञाचार्य पं. नमोनारायण शास्त्री, पं. रितेश शास्त्री, पं. प्रद्युम्न शास्त्री, पं. अर्जुन होंगे। इस दौरान अभिमंत्रित सिद्ध किए रूद्राक्ष पूर्णाहुति पर श्रद्धालुओं को दिए जाएंगे। रोज सुबह 8 से 11 बजे संगीतमयी आरती होगी। महिषासुर मर्दिनी, शिव तांडव, स्त्रोत वेद ऋचाओं का गायन भी होगा।