- Hindi News
- अपनों के नाम ट्रांसफर कराएं ट्रेन का टिकट
अपनों के नाम ट्रांसफर कराएं ट्रेन का टिकट
नीमच | रेलयात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अगर आपने रिजर्वेशन कराया है लेकिन ऐनवक्त पर आपका जाना कैंसिल हो गया है तो आप टिकट परिजन के नाम ट्रांसफर करवा सकते हैं। इसमें माता-पिता, बहन-भाई, पुत्र-पुत्री पति-प|ी शामिल हैं। इस सुविधा के लिए आपको 24 घंटे पहले आवेदन करना पड़ेगा। इसके साथ राशनकार्ड (जिसमें संबंधित के नाम हों) परिचय-पत्र की फोटोकॉपी देना होगी।