डंपर की टक्कर से व्यक्ति की मौत
चंवलीनाके के पास सड़क पा करते समय डंपर की टक्कर से व्यक्ति की मौत हो गई। चंवली गांव निवासी हजारीलाल पिता कंवरलाल घायल हो गया। जिसे ग्रामीण अस्पताल लेकर आए। यहां पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के भतीजे बालचंद की रिपोर्ट पर डंपर चालक के खिलाफ लापरवाही का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
टक्करसे युवक की मौत
निम्बाहेड़ा| नीमचमार्ग पर कल्याणपुरा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई, जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई।