पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिटी रिपोर्टर | नीमच

सिटी रिपोर्टर | नीमच

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर | नीमच

नगरपालिकाने एक दशक के दौरान शहर विकास की कई योजनाएं (प्राेजेक्ट) बनाई। नगर सरकार ने इन्हें कई बार एक बजट से दूसरे में कट-पेस्ट कर रखा दिया। आज तक ये बजट से बाहर निकलकर धरातल पर नहीं सकी हैं। इस बार भी बजट में वही योजनाएं फिर से कट-पेस्ट कर रखने की तैयारी नपा में चल रही है।

नगरपालिका का सालाना बजट तैयार हो रहा है। नई परिषद से शहरवासियों को काफी उम्मीदें हैं, लेकिन उन्हें इस बार भी मायूस होना पड़ सकता है। नपा बजट में हर साल शहर विकास की योजनाएं की जाती हैं।

ये पूरी नहीं होने पर अगले साल के बजट में ज्यों की त्यों शामिल हो जाती हैं। ऐसी योजनाओं की लंबी फेहरिश्त है जो पूर्व के बजटों में सिर्फ कट-पेस्ट कर रखी जा रही हैं। कुछ योजनाओं में समय-समय पर आंशिक रूप से आंकड़ों में बदलाव जरूर हुआ, लेकिन काम नहीं हुआ।