एटीएम का पासवर्ड पूछ निकाल लिए 10 हजार
उपनगरनीमच सिटी निवासी एक व्यक्ति से बदमाश ने मोबाइल पर खाता नंबर पासवर्ड पूछा और 10 हजार रुपए निकाल लिए। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस के मुताबिक वरदीचंद पिता प्रेमचंद धाकड़ निवासी खेड़ी मोहल्ला नीमच सिटी के मोबाइल पर रविवार सुबह 917076395476 नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक का अधिकारी बताकर खाता नंबर एटीएम का पासवर्ड पूछा। इसके थोड़ी देर बाद ही उनके खाते से 10 हजार रुपए निकाल लिए गए। रुपए निकलने की जानकारी मिलने पर वरदीचंद के बेटे भातर ने सोमवार को थाने पहुंचकर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
माेरवन:3 और गिरफ्तार
नीमच| मोरवनमें सरपंच का चुनाव हारने के बाद महिला के परिजन द्वारा गांव में उत्पात और लोगों से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने सोमवार को तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक लोकेंद्रसिंह पिता सद्दा बंजारा, बाबूलाल पिता मन्नालाल कैलाश पिता प्रताप बंजारा को गिरफ्तार किया।