लगाई दौड़, जीते पुरस्कार
नीमच। सीआरपीएफग्रुप केंद्र स्थित मांटेसरी स्कूल में वार्षिक खेलकूद स्पर्धा सोमवार को हुई। प्रधानाध्यापिका पुष्पा रावत के मार्गदर्शन में 50 मीटर, जलेबी मेंढक रेस हुई। मुख्य अतिथि सीआरपीएफ परिवार कल्याण एसोसिएशन अध्यक्ष इंदिरा भट ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे।