पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाषण कार्टून में एड्स का बचाव

भाषण कार्टून में एड्स का बचाव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एड्सको लेकर युवाओं में जागरूकता की आवश्यकता है। युवा जागरूक रहेंगे तभी समाज निरोगी रखेगा। बातचीत से ही एड्स का बचाव संभव है।

यह बात सोमवार को पीजी कॉलेज के विद्यार्थियों ने रेड रिबन क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कही। वे एड्स जागरूकता पर हुई भाषण प्रतियोगिता में बोल रहे थे। इस दौरान कार्टून प्रतियोगिता भी हुई। प्रो. डॉ. रमेश चौहान डॉ. राजेश पाठक ने भी संबोधित किया। भाषण में प्रथम मंगलेश पाटीदार, द्वितीय प्रहलाद भट्‌ट तृतीय भावना कदम रहीं। कार्टून में प्रथम राहुल शर्मा, द्वितीय विमल रावत तृतीय सुरभि पंवार घनश्याम धाकड़ रहे।

पीजी कॉलेज में बनाए ए़ड्स पर चित्ररेखा दिखाते प्रतियोगी विद्यार्थी।